मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
शनिवार, 23 सितम्बर 2023
मुख्य समाचार:

बिलासपुर : जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में पहले दिन खिलाड़ियों ने दिखाया अपना जौहर

बिलासपुर

बिलासपुर 18 नवम्बर 2022

जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेलों का शुभारंभ आज राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में हुआ। जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में विभिन्न खेल विधाओं में लगभग 1740 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे है। आज फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, बिल्लस, पिट्टूल खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। कल 19 नवम्बर को राजा रघुराज सिंह स्टेडियम मंे ही बांटी एवं गिल्ली डंडा की प्रतियोगिताएं होंगी।
रचना/83/1095