- 02 नवम्बर 2022
रायपुर, 02 नवम्बर 2022
डाना वाद्य यंत्र के साथ मेघालय के वांगला नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति
मेघालय की गारो जनजातियां भगवान के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करने के लिए यह नृत्य करती हैं। प्रकृति पूजन पर आधारित नृत्य अक्टूबर-नवंबर माह में किया जाता है
इस नृत्य में स्त्री और पुरुष दोनों भाग लेते हैं। स्त्रियां रेफ़ल वस्त्र पहनती हैं एवम पुरूष कांथा नामक वस्त्र पहनते है। सिर पर मुर्गे का पंख धारण किया जाता है। इसका प्रमुख वाद्ययंत्र डाना है।